स्थापना
वर्ष 1905
स्थान मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान स्थित जाट आश्रम में प्रबंधन व्यवस्था के गठन हेतु प्रथम बैठक बुलाई गई। इसी बैठक में चार सदस्यीय सभा के गठन का विचार प्रस्तुत किया गया।
• चौधरी मामराज सिंह जी – शामली
• श्री हरिराम सिंह जी – कुरमाली
• श्री खूबचंद सिंह जी – कुडाना
• श्री मुख्तियार सिंह जी – मेरठ
• श्री शादी राम वर्मा जी – मेरठ
वर्ष 1906
दूसरी बैठक देवता समाज, बिजनौर में गंगा स्नान के अवसर पर आयोजित की गई। इस बैठक में समिति का गठन किया गया, जिसमें:
• कुंवर कल्याण सिंह जी – अध्यक्ष
• ठाकुर तेज सिंह जी – मंत्री
इसके पश्चात 18–20 फरवरी को बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में शिविर लगाकर आम सभा आयोजित की गई। इस सभा में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
• राम बहादुर गिरजा सिंह जी – प्रधान
• श्री तेज सिंह जी – मंत्री
• कुंवर करना सिंह जी (ऊंचा गांव) – कोषाध्यक्ष
इसी अधिवेशन में पहली मासिक पत्रिका “जाट हितकारी” प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया।
वर्ष 1907
प्रथम अधिवेशन राजस्थान के पुष्कर मेला प्रांगण में आयोजित किया गया।
वर्ष 1908
राजा दत्त प्रसाद जी – मुरमान।